
MADHUBANI:- मौलाना हमजा का निधन, पूर्व उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने जताया शोक
मधुबनी- 18 मई। शहर के गोवा पोखर भौआड़ा निवासी मौलाना हमजा साहब का निधन हो गया। मौलाना हमजा साहब दशकों से तबलीग के लिए बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा नेपाल जाते थे। उनके निधन पर पूर्व उद्योग मंत्री व पूर्व विधायक समीर कुमार महासेठ ने गहरी शोक व्यक्त की है। पूर्व मंत्री ने कहा कि मौलाना हमजा साहब अल्लाह के संदेशों का प्रचार, धर्म का उपदेश देने में पूरा जीवन गुजार दिया। मुसलमानों को इस्लाम की मूल शिक्षाओं और पैगंबर मुहम्मद के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते थे।
मौलाना हमजा साहब जमातों में यात्रा करते थे। लोगों को सादगी भरा जीवन जीने व नमाज पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते थे। मौलाना हमजा साहब पूरी तरह से लोगों को व्यक्तिगत सुधार और आध्यात्मिक नवीनीकरण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करते थे। मौलाना हमजा साहब के निधन पर राजद के जिला महासचिव पवन यादव, कांग्रेस के अकील अंजुम, इदरीश, असलम अंसारी, मो. बकरतुल्लाह अंसारी, हाफिज मंजर, मौलाना मारुफ सहित अन्य ने शोक व्यक्त की है।



