बिहार

MADHUBANI: शिव शक्ति महायज्ञ के लिए 14 मई को होगा ध्वजा स्थापन अनुष्ठान, बनी रूपरेखा

मधुबनी- 10 मई। मिथिला के प्रमुख शिवालय कपिलेश्वरनाथ मंदिर परिसर में शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन को लेकर कपिलेश्वर स्थित विवाह भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए यज्ञ ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट के शरत चंद्र मिश्र ने कहा कि मलमास के बाद 19 से 27 जून तक शिव शक्ति महायज्ञ आयोजित की जाएगी। महायज्ञ को लेकर 14 मई को कपिलेश्वर स्थान परिसर में ध्वजा स्थापन अनुष्ठान किया जाएगा। उनहोंने बताया कि महायज्ञ में कामरूप कामख्या के साधक आचार्य नीरज जी महाराज, कथा वाचिका साध्वी मीरा किशोरी शामिल होंगे। मुख्य यजमान आचार्य सुधांशु शेखर मिश्र होंगें। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन, पूजन, अभिषेक एवं पार्थिव शिवलिंग की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। विद्वान आचार्यों के निर्देशन में महायज्ञ में भगवान शिव की आराधना के विभिन्न स्वरूपों का पूजन होगा। यज्ञ में शिव महापुराण कथा का वाचन कथा वाचिका साध्वी मीरा किशोरी द्वारा किया जाएगा।

आयोजन मंडल के संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर श्रद्घालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।भगवान शिव (चेतना) और माता पार्वती-शक्ति (ऊर्जा) की संयुक्त पूजा है। विभिन्न ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों को शांत करता है। शनि की कुदृष्टि से रक्षा करता है। शिव शक्ति महायज्ञ तरक्की, धन-धान्य और वैभव प्रदान करता है। जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और संतुलन लाती है। मानसिक क्लेश दूर करता है। गंभीर बीमारियों से रक्षा करता है।आध्यात्मिक उन्नति के साथ मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है। यह यज्ञ पारिवारिक कलह, आपसी मनमुटाव और संघर्ष को समाप्त कर घर में सुख-शांति लाता है। महायज्ञ के माध्यम से असाध्य रोगों से मुक्ति और स्वास्थ्य में सुधार होता है। शिव-शक्ति मिलन के प्रतीक होने से विवाह में आ रही देरी को दूर करता है। दांपत्य जीवन को मजबूत बनाता है।

बैठक में बाबा कपिलेश्वर मंदिर एवं धर्मशाला न्यास समिति के कोषाध्यक्ष आचार्य संतोष झा, उपाध्यक्ष प्रभात रंजन, नागेंद्र कुमार चौरसिया, शशिशेखर पांडेय, जीवन राय, दिनेश यादव, सियाराम महतो, सोनू कुमार महतो, बबलू यादव, मगन ठाकुर, संतोष झा, सुभाष चंद्र मिश्र, संतोष यादव, शिव नारायण दास, जामुन पासवान, दिनेश साह, पिंटू यादव, विनोद यादव सहित अन्य ने हिस्सा लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button