
शिव शक्ति महायज्ञ से जीवन में आती सुख, शांति, समृद्धि और संतुलन
मधुबनी- 09 मई। सामुदायिक कल्याण, क्षेत्र की शांति और समृद्धि के लिए आयोजित शिव शक्ति महायज्ञ के लिए 14 मई को ध्वजारोहण अनुष्ठान आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है। पं. ऋषिनाथ झा ने बताया कि भगवान शिव (चेतना) और माता पार्वती-शक्ति (ऊर्जा) की संयुक्त पूजा है। विभिन्न ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों को शांत करता है। शनि की कुदृष्टि से रक्षा करता है। शिव शक्ति महायज्ञ नकारात्मक ऊर्जा को दूरकर तरक्की, धन-धान्य और वैभव प्रदान करता है। यह जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और संतुलन लाती है। महायज्ञ मानसिक क्लेश दूर करता है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ाता है। गंभीर बीमारियों से रक्षा करता है।आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है। यह यज्ञ पारिवारिक कलह, आपसी मनमुटाव और संघर्ष को समाप्त कर घर में सुख-शांति लाता है। महायज्ञ के माध्यम से असाध्य रोगों से मुक्ति और स्वास्थ्य में सुधार होता है। शिव-शक्ति मिलन के प्रतीक होने से विवाह में आ रही देरी को दूर करता है। दांपत्य जीवन को मजबूत बनाता है। शिव शक्ति महायज्ञ आत्मा की शुद्धि, पापों का नाश और मोक्ष प्राप्ति के लिए फलदायी माना गया है।



