
तमिलनाडु में TVK और केरलम में UDF की सरकार BJP के लिए सबक : महेश चन्द्र
मधुबनी- 09 मई। तमिलनाडु की नवगठित थलपति विजय की पार्टी टीवीके (तमिलगा वेत्री कझगम) को कांग्रेस पार्टी का मिले समर्थन का बिहार में कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया है। कांग्रेस पार्टी वरीय नेता महेश चंद्र झा ने कहा कि टीवीके को कांग्रेस पार्टी का समर्थन तमिलनाडु में भाजपा के लिए एक सबक होगा। उन्होंने केरलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) गठबंधन की भारी बहुमत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी के सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी की ऊंची सोच और बौद्धिक रूप से विकसित दक्षिण भारत के केरलम, तमिलनाडु राज्यों में भाजपा पार्टी को दरकिनार कर लोगों ने स्पष्ट कर दिया है कि देश का भविष्य कांग्रेस और अन्य घटक दलों के हाथों में सुरक्षित है।
दक्षिण भारत में भाजपा का सफाया से स्पष्ट हो गया है कि लोगों की पहली पसंद कांग्रेस पार्टी रही है। जबकि बीमारू राज्यों में भाजपा सिर्फ मंदिर-मस्जिद के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकती है। उन्होंने कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और उनके घटक दलों की समूल समाप्ति हो जाएगी। देश की जनता एनडीए सरकार की हिटलर शाही से उब चुकी है।



