
पश्चिम बंगाल में लोग लंबे समय से बदलाव की कर रहे थे प्रतीक्षा : सुबोध
मधुबनी- 04 मई। पश्चिम बंगाल की जीत लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों की भावना का परिणाम है। लोग लंबे समय से बदलाव की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस बार लोगों ने खुलकर भाजपा का समर्थन किया। मतदाताओं ने निर्भीक होकर मतदान किया। बदलाव के पक्ष में अपनी राय स्पष्ट रूप से रखी। बंगाल में भाजपा की जीत पर भाजपा के जिला महामंत्री सुबोध चौधरी ने कहा कि समय आने पर जनता ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को सबक सीखा दिया। बंगाल की जनता का समर्थन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति के आगे टीएमसी ढेर हो गया। भाजपा ने बंगाल के आम लोगों से जुड़ने के लिए स्थानीय संस्कृति और जीवनशैली को अपनाया। आम लोगों को अपने करीब लाने में सफल रहा।
उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों के बीच भाजपा ने अस्मिता और सुरक्षा का मुद्दा प्रभावी ढंग से उठाया। इससे लोगों में विश्वास जगा कि उनकी पहचान और अधिकारों की रक्षा भाजपा करेंगी। पहले के चुनाव में लोग दबाव के कारण खुलकर अपनी पसंद जाहिर नहीं कर पाते थे।



