
देश के पांच राज्यों की नई सरकार के लिए जनता की आकांक्षा पर खड़ा उतरना पहला धर्म: विजय
मधुबनी- 04 मई। बहुजन समाज पार्टी के फुलपरास विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तथा दुर्गा माता मंदिर सेवा ट्रस्ट रामनगर के ट्रस्टी विजय कुमार यादव ने कहा कि देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल,असम, तमिलनाडु, केरल और पांडिचेरी के विधानसभा चुनाव परिणाम से जनता का जनता के मूड सामने आ गया है। पांच राज्यों में चुनाव परिणाम से सत्ता आने वाली सरकार को जनता की आकांक्षा पर खड़ा उतरना पहला धर्म होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को बहुमत, असम में भाजपा की सत्ता में वापसी, तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीभीके को शानदार बढ़त केरल लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) के पक्ष में जनादेश और पांडिचेरी का चुनाव परिणाम से स्पष्ट होता है कि जनता को सिर्फ विकास चाहिए। चाहे सत्ता ही क्यों नहीं बदलना पड़े। सामाजिक सरोकार, मूलभूत सुविधाएं जनता की आकांक्षा रही है। हालांकि भ्रष्टाचार और महंगाई भी कमोबेश चुनावी फैक्टर रहा है। इन पांच राज्यों में अफसरशाही और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए नई सरकार को ठोस कदम उठाना होगा। देश का अधिकांश राज्यों में अफसरशाही भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जनता अपना वोट देता है। लेकिन सरकार भ्रष्टाचार को रोकने में नाकाम हो रही है। ऐसी स्थिति में जनता के आक्रोश का कोपभाजन
चुनाव में राजनीतिक दलों को बनना पड़ता है। जबकि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले अफसरशाही पूरी तरह बच निकलता है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को स्थापित करने की तैयारी बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से ही शुरू हो गई थी। असम में लोग मान रहे थे कि फिर से भाजपा की वापसी होगी। हालांकि केरल में भाजपा की कम चली। बहरहाल सत्ता में आने वाले सरकारों को जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना होगा। अन्यथा जनता समय आने पर बड़े-बड़ों को धूल चटा देती है।



