
MADHUBANI:- रहिका में बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित, मौके पर बोले मनोज कुमार झा, कहा- बच्चों की सम्मान और सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी
मधुबनी- 09 अप्रैल। रहिका प्रखंड कार्यालय में बाल संरक्षण समिति की बैठक मिथिला कला विकास समिति के तत्वावधान में किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में बैठक का शुभारंभ करते हुए समिति सचिव मनोज कुमार झा ने कहा कि बच्चों की सम्मान और सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने हाल ही में बच्चों की तस्करी से संबंधित तेजी से फैली अफवाहों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सभी प्रतिनिधियों के सहयोग से सतत निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जाना आवश्यक है। मिथिला कला विकास समिति लंबे समय से इन विषयों पर निरंतर कार्य कर रही है। पंचायत और वार्ड स्तर पर बाल संरक्षण समिति के गठन का कार्य भी लगातार जारी है। बैठक में बाल संरक्षण से जुड़े गंभीर मुद्दों जैसे बाल विवाह, बाल श्रम, बाल मजदूरी व बाल तस्करी पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बच्चों की शिक्षा, उनके लिए सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण, समय पर पोषक आहार की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया गया। बच्चों के साथ होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं अन्य प्रकार के शोषण की पहचान कर उसे ग्राम सभा में प्रमुखता से उठाया जाने तथा इस विषय पर लगातार जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बताया गया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा इसका एक शिड्यूल तैयार कर सभी पंचायत में दिया जाएगा। समय-समय पर पंचायत में बैठक कर प्रखंड विकास पदाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। बैठक में जिला प्रशासन की ओर से बाल संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की गई।
विशेष रूप से प्रभारी नितेश पाठक द्वारा समय-समय पर आयोजित बैठकों के माध्यम से बच्चों के हित में किए जा रहे कार्यों को महत्वपूर्ण बताया गया। बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया गया। बैठक में समिति के बाल संरक्षण प्रभारी राहुल कुमार,काजल ठाकुर, पदाधिकारी खुशबू कुमारी,प्रमुख जयंती देवी,उपप्रमुख अरुणा देवी,परवेज आलम अंसारी पंचायत समिति सदस्य शांति कुमारी,रानी देवी,अर्चना देवी,विजय राम,मुखिया,पंचायत समिति सदस्य, थाना प्रतिनिधि व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा।


