
ताज़ा ख़बरें
UP:- भाजपा विधायक सुनील शर्मा हुए कोरोना संक्रमित,अस्पताल में भर्ती
गाजियाबाद- 30 दिसम्बर। साहिबाबाद के भाजपा विधायक सुनील शर्मा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल के मुख्य अधीक्षक डॉ अनुज अग्रवाल ने गुरुवार देर रात बताया कि सुनील शर्मा को दोपहर में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। एक बजकर 28 मिनट पर उनका सैंपल लिया गया और शाम को 7:30 बजे उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉक्टर के के पांडे अर्जुन खन्ना उनका इलाज कर रहे हैं।
श्री शर्मा को तीन-चार दिन से खांसी एवं सर्दी गला खराब होने की शिकायत थी। उन्हें अभी भी उन्हें यही लक्षण है। उनकी डिजीज माइल्ड डिजीज है।



