बिहार

MADHUBANI: स्टार्म ड्रेनेज प्रोजेक्ट की कोतवाली चौक से थाना मोड़ तक केनाल जाम, मानसून में डूबेगा मधुबनी शहर

मधुबनी- 05 अप्रैल। मानसून के दिनों में शहर में जलजमाव की स्थिति भयावह होने की आशंका बन गई है। स्टार्म ड्रेनेज प्रोजेक्ट के तहत शहर के कोतवाली चौक से थाना मोड़ तक केनाल का निर्माण कराया गया। निर्माण के बाद से ही केनाल की सफाई नहीं होने से शहर के प्रगति नगर,कोतवाली चौक सहित अन्य मोहल्ले के करीब 30 हजार की आबादी बरसात के महीनों में जलजमाव से प्रभावित रहता है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। करोड़ों की लागत से बना केनाल जाम रहने से अनुपयोगी साबित हो रहा है।

मधुबनी नगर निगम वार्ड 42 की पार्षद प्रभावती देवी ने बताया कि केनाल की सफाई के लिए जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, बुडको के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिख चुके है। कई जगहों पर नाला सड़क से ऊपर बनाया गया, जिससे बरसात का पानी उसमें जाने के बजाय सड़कों और मोहल्लों में फैलने की आशंका बन गई है। शहर में जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था से अभी से ही लोगों की चिंता बढने लगी है।

मधुबनी शहर में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए छह वर्ष पूर्व 1 मार्च 2019 को शुरू किया गया स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट अब खुद ही शहरवासियों के लिए संकट बन गया है। 133 करोड़ रुपये की लागत से ढाई साल में पूरा होने वाली इस प्रोजेक्ट का अब तक सिर्फ 60 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो सका है। स्टेडियम रोड से सूडी स्कूल चौक तक 1690 मीटर केनाल निर्माण अब तक काफी बाकी है। निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। नाला निर्माण के दौरान लापरवाही के कारण स्टेडियम चौक से भच्छी जाने वाली सड़क पूरी तरह बर्बाद हो गई, मगर मरम्मत नहीं कराई गई।

मालूम हो कि पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक समीर कुमार महासेठ के अथक प्रयास से स्टार्म ड्रेनेज प्रोजेक्ट को स्वीकृती प्रदान किया गया था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button