
MADHUBANI:- पूर्व उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने निर्माणाधीन अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का लिया जायजा, कहा- सरकार से नियमित रूप से मिलता रहे आवंटन, तो दो वर्ष में पूर्ण हो जाएगा बस स्टैंड का निर्माण कार्य
मधुबनी- 03 अप्रैल। पूर्व उद्योग मंत्री व पूर्व नगर विधायक समीर कुमार महासेठ ने मधुबनी शहर के रांटी-रामपट्टी स्थित चल रहे अंतर्राज्यीय बस स्टैंड निर्माण कार्य का जायजा लिया। मौके पर पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ ने बताया कि सरकार द्वारा नियमित रूप से आवंटन मिलता रहे, तो करीब दो साल में अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का निर्माण पूरा हो सकेगा। आवंटन में लेट होने पर निर्माण कार्य पूरा होने में विलंब हो सकता है।
पूर्व मंत्री ने बताया कि 14 करोड़ 53 लाख की लागत वाली अंतर्राज्यीय बस स्टैंड निर्माण से झारखंड, उत्तर प्रदेश, बंगाल सहित अन्य राज्यों के बसों का परिचालक की सुविधा होगी।वहीं, रोजगार में रोजगार में इजाफा होगा। पूर्व मंत्री ने बताया कि शहर के गंगासागर चौक स्थित सालों से संचालित प्राइवेट बस स्टैंड का स्थानांतरण रामपट्टी स्थित हेचरी परिसर में किए जाने का प्रयास पिछले तीन साल से चल रहा था। दो साल पूर्व जिला राजस्व विभाग द्वारा मत्स्य विभाग को बस स्टैंड के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसके लिए विधानसभा में भी कई बार मांग उठाई गई थी।
साल 2025 में प्रशासनिक स्वीकृति के बाद अंतर्राज्यीय बस स्टैंड निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया। प्रगति यात्रा के क्रम में 12 जनवरी को मुख्यमंत्री को अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का निर्माण सहित अन्य विकास योजनाओं को लेकर ज्ञापन सौंपने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा अंतर्राज्यीय बस स्टैंड निर्माण की घोषणाओं की गई थी। मौके पर राजद के जिला महासचिव पवन यादव, नगर अध्यक्ष पप्पू यादव, जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय सहित अन्य मौजूद थे।



