बिहार

मधुबनी के स्वयंसेवी संस्थाओं को नई दिशा देगी फोरम : मनोज कुमार झा

मधुबनी- 20 मार्च। जिले के स्वयंसेवी संस्थाओं की समन्वयक बैठक नवटोली स्थित लालमणि मेमोरियल संस्थान परिसर में की गई। बैठक में जिला के 40 एनजीओ के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से ‘मधुबनी एनजीओ फोरम’ का गठन किया गया। जिसमें 13 कोर कमेटी सदस्य नामित हुए। मधुबनी एनजीओ फोरम के अध्यक्ष षष्ठीनाथ झा, उपाध्यक्ष डा. विनय कुमार दास, सचिव विनोद कुमार ,उपसचिव मनोज कुमार झा, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र मोहन झा, महासचिव नरेन्द्र कुमार सिंह, उप महासचिव विनोद सदाय, संगठन सचिव अनिल कुमार झा, कानूनी सलाहकार सियाराम सदाय, कला संस्कृति प्रभारी शिव नारायण मिश्र व नवीन कुमार मिश्रा चयनित हुए।

उपसचिव मनोज कुमार झा ने बताया कि एनजीओ संस्थानों का एक फोरम के गठन का मुख्य उद्देश्य जिले के एनजीओ का सामूहिक प्रभाव बढ़ाना, संसाधनों को साझा करना, नीतिगत वकालत करना और आपसी सहयोग से सामाजिक समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है। यह फोरम ज्ञान सरकारी संवाद और फंडिंग के अवसरों को बढ़ाने का एक साझा मंच प्रदान करेगा। नीतियों में सुधार के लिए सरकार के साथ वार्ता, कार्यप्रणाली, विशेषज्ञता, डेटा और तकनीकी जानकारी साझा करना, छोटे एनजीओ को प्रशिक्षण, कौशल विकास के अवसरों के उनकी कार्यक्षमता बढाना, सामाजिक मुद्दों पर सामुहिक प्रयास करना, फंड तक पहुंच को आसान बनाना और जमीनी स्तर पर मिलकर काम करने के लिए सशक्त बनाना है। सचिव जितेन्द्र मोहन झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि जिले में कार्यरत विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय, सहयोग एवं प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फोरम का गठन किया गया है। फोरम के माध्यम से जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, बाल संरक्षण, आपदा प्रबंधन एवं अन्य सामाजिक मुद्दों पर सामूहिक रूप से कार्य करने की योजना बनाई गई है। फोरम सरकार, प्रशासन एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के समक्ष सशक्त सामूहिक रूप में कार्य करेगा। फोरम जिले के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button