
मधुबनी नगर निगम को सालाना लाखों के राजस्व का चूना लगा रहा गंगासागर परिसर की 100 दूकानें
मधुबनी- 17 मार्च। शहर के गंगासागर तालाब परिसर स्थित 100 से अधिक दुकान 20 सालों से नगर निगम को राजस्व का चूना लगा रहा है। नगर निगम के नियमों ठेंगा दिखाते हूए साल दर साल सालाना करोड़ों का कारोबार करते है, लेकिन नगर निगम को एक रुपये का राजस्व प्राप्त नहीं होता है। इसकी जानकारी देते हुए शहर के प्रसिद्ध अधिवक्ता राकेश रंजन झा ने बताया कि नगर निगम को शीघ्र ही यहां के दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस के लिए समुचित कार्रवाई किया जाना चाहिए।
वहीं, कामेश्वर सिंह धार्मिक.न्यास दरभंगा श्यामा सेवैत के प्रबंधक को नोटिस भेजने की प्रकिया अपनाई जानी चाहिए।अधिवक्ता ने कहा कि इस परिसर को करीब दो दशक व्यवसायिक स्थल बनाए जाने को लेकर टैक्स की भरपाई के लिए विधि सम्मत कार्रवाई किया जाना चाहिए। गंगासागर परिसर के एक भी दुकानों को निगम से ट्रेड लाइसेंस निर्गत नहीं किया गया है। वार्ड 15 के तहत आने बाले इस परिसर के 100 से अधिक दुकानों से प्रतिदिन निकलने वाले कचरा की सफाई नगर निगम की सफाई कर्मियों द्वारा की जाती है। इस परिसर के दुकानदारों से किराया के तौरपर 10 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह और 1 से 2 लाख रुपयेत अग्रिम राशि लिए जाने की जानकारी मिल रही है। कई दुकानदारों की शिकायत है कि किराया और अग्रिम राशि का कोई रसीद नहीं दिया जाता है। जबकि यहां खरीदारी के लिए आने वालों के लिए टायलेट, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई है।



