विश्व

नेपाल में अंतरिम सरकार के गृहमंत्री को संसद के उच्च सदन में सदस्य नामित किया गया

काठमांडू- 15 मार्च। अंतरिम सरकार के गृहमंत्री ओमप्रकाश अर्याल को संसद के उच्च सदन में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय सभा में सरकार की सिफारिश पर बनने वाले संसद सदस्य का पद रिक्त होने के कारण वर्तमान गृहमंत्री को इसके लिए नामित किया गया है। इसके लिए गृहमंत्री अर्याल ने प्रधानमंत्री कार्की के प्रति आभार व्यक्त किया।

अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की अध्यक्षता में रविवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक ने अर्याल को उच्च सदन में मनोनयन के लिए राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल के समक्ष सिफारिश करने का निर्णय लिया गया।

नेपाल में जेन जी प्रदर्शन के बाद बनी अंतरिम सरकार में प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने अर्याल को गृहमंत्री के रूप में नियुक्त किया था। इससे पहले अर्याल काठमांडू के मेयर रहे बालेन्द्र शाह के कानूनी सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं।

इससे पहले वित्त मंत्री रामेश्वर खनाल को राष्ट्रीय सभा में नियुक्त करने को लेकर चर्चा चल रही थी। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्की ने हाल ही में हुए चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में आर्याल की भूमिका को देखते हुए उन्हें ही सिफारिश करने का निर्णय लिया।

आर्याल को मंत्रिपरिषद में प्रधानमंत्री के करीबी और भरोसेमंद सहयोगियों में से एक माना जाता है। एक समय बालेन्द्र शाह के करीबी समर्थकों और जेन जी प्रदर्शन के बाद चर्चा में आए सुदन गुरूंग सहित ने उन्हें हटाने की मांग भी उठाई थी, लेकिन प्रधानमंत्री कार्की ने उनका बचाव किया था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button