
बिहार
542 करोड़ की लागत की बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली टनल के निर्माण कार्य का किया गया कार्यारंभ
पटना- 08 मार्च। 542 करोड़ रु० की लागत की बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली टनल के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यारंभ का शिलान्यास किया। इस टनल के बन जाने से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय में लगे प्रदर्शों का लोग आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जाकर अवलोकन कर सकेंगे। इससे पर्यटक बिहार की समृद्ध विरासत, इतिहास एवं संस्कृति को सहजता से देख एवं महसूस कर सकेंगे। बिहार की सांस्कृतिक आत्मा को समर्पित यह संग्रहालय बिहार की गौरवशाली परम्परा,ज्ञान एवं सभ्यता से लोगों को परिचित करायेगा। इसके अतिरिक्त बिहार संग्रहालय के सामने पुनर्विकसित किए जा रहे सरकारी आवासों तथा पार्क के निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली और स्थल निरीक्षण किया। मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद थे।



