विश्व

शेख हसीना के आत्मसमर्पण के लिए बांग्लादेश के अखबारों में नोटिस देने का आदेश

ढाका- 22 फरवरी। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 ने मीरपुर के जहाज बारी में कथित फर्जी अभियान में नौ युवाओं की हत्या के प्रकरण में देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और पांच अन्य फरार आरोपितों को मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में आत्मसमर्पण करने के लिए अखबारों में नोटिस छपवाने का आदेश दिया है। न्यायाधिकरण ने अगली सुनवाई के लिए आठ मार्च की तारीख मुकर्रर की है।

ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार यह आदेश रविवार को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 के दो सदस्यों वाली पीठ ने दिया। इस मामले में आठ आरोपित हैं, जिसमें दो को गिरफ्तार किया जा चुका है। आदेश में बाकी छह को कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजने का निर्देश भी दिया गया है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपितों में पूर्व पुलिस महानिरीक्षण एकेएम शाहिदुल हक और पूर्व ढाका मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर एमडी असदुज्जमां मिया हैं। फरार आरोपितों में पूर्व गृहमंत्री असदुज्जमां खान कमाल, शेख मोहम्मद मारूफ हसन, मोनिरुल इस्लाम, कृष्ण पद रॉय और अब्दुल बातेन (सभी पूर्व अधिकारी) हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button