
एनआईएचईआर में पारामेडिकल छात्रों का फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन
पटना-19 दिसंबर। कल्याण सेवा संस्थान, कंकड़बाग, पटना द्वारा संचालित नेशनल इंस्टीच्यूट आॅफ हेल्थ एजुकेशन एवं रिसर्च में पारामेडिकल की डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्सेज में नये सत्र में नामांकन लेने वाले छात्रों के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान में पारामेडिकल कोर्स के सभी छात्र-छात्राओं ने पार्टी का भरपूर आनंद उठाया।
संस्थान के चेयरमैन डाॅ0 यू.पी. गुप्ता, निदेशिका श्रीमती माया गुप्ता, प्रबंध निदेशक डाॅ0 विकास कुमार , प्राचार्य अख़लाक शादरी एवं संस्थान के पारामेडिकल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी छात्रों को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य के लिए ढ़ेरों शुभकामनाएं दी है। विदित हो कि डाॅ0 गुप्ता ने बिहार में स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति सन् 1995 सेजब बिहार के अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में डाॅक्टर तो थे किन्तु पारा मेडिकल एवं नर्सिंग स्टाफ का घोर अभाव था जिसमें स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा रही थी। ऐसे समय में इन्होंने पारा मेडिकल काॅलेज की स्थापना की। फिर जल्दी ही नर्सिंग का प्रशिक्षण भी आरंभ किया। पूरे बिहार में सबसे पहले बी.एस.सी, नर्सिंग एवं दूसरे नम्बर पर पारा मेडिकल में डिग्री कोर्स लाने का श्रेय डाॅ. यू.पी. गुप्ता को जाता है। संस्थान के छात्रों का रिजल्ट उत्कृष्ट रहा है एवं वे विश्वविद्यालय गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे हैं।



