
BIHAR:- बेतिया शहर में देशी पिस्तौल और कारतूस के साथ 2 गिरफ्तार
बेतिया-16 दिसंबर। बेतिया शहर के कालीबाग ओपी पुलिस ने देशी पिस्तौल और कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने आज बताया कि शराब की तस्करी, भंडारण और अवैध निर्माण पर रोक के लिए विशेष एस ड्राइव चलाया गया है। इसी दौरान कालीबाग ओपी पुलिस ने पिस्तौल और कारतूस के साथ श्रीनगर थाना क्षेत्र के पूजहा पटजिरवा निवासी अशोक तिवारी और सिरसिया ओपी क्षेत्र के गरभुआ निवासी नीतेश कुमार मिश्र को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक देसी तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद दोनों बदमाशों को पुलिस जेल भेज दी है।
एसपी ने बताया कि विशेष एस ड्राइव के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 65 लीटर देसी चुलाई, 1 लीटर 815 मिलीलीटर विदेशी शराब, एक बाइक, एक गैस सिलिंडर, डीजे का एक सेट जब्त किया गया है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको से जुर्माना के रूप में 19500 रुपये वसूल की है। जबकि सार्वजनिक जगह पर मास्क नहीं पहनने वाले 13 व्यक्तियों से 650 रुपये जुर्माना वसूला गया है। इधर मुफस्सिल पुलिस एक डीजे सेट जब्त की है। मुफस्सिल पुलिस 10 लीटर शराब के साथ मुसहरी टोला निवासी मुकेश माझी व मझौलिया थाना क्षेत्र के चनायन बांध निवासी शत्रुघ्न माझी की पत्नी सुनरी देवी को गिरफ्तार किया है। जबकि शराब मामले में ही क्रिश्चियन क्वार्टर सोनारपट्टी निवासी मोहित मिश्र व वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है।



