
बिहार
BIHAR:- बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ मधुबनी अमित शाह का निकाला अर्थी जुलुस
मधुबनी- 25 दिसंबर। संविधान आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा मधुबनी के प्रधान महासचिव अजीत पासवान एवं बुद्ध प्रकाश के नेतृत्व में कार्यकर्ता एवं नेताओं का एक सभा बाबा साहेब डा.अम्बेडकर प्रतिमा स्थल के सामने हुआ। जिसे संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा नेता अमित शाह द्वारा संसद भवन में बहुजन नायक संविधान निर्माता बाबा साहेब के खिलाफ असोभनीय भाषा का प्रयोगकर देश के सभी बहुजनों का अपमान किया है। जिसके विरोध में अमित शाह का अर्थी जुलुस निकाला जाएगा। सभा के बाद कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने अर्थी जुलुस निकाला, जो स्टेशन चोक पर जाकर समाप्त हुआ। मौके पर रामनरेश पासवान,विनय कुमार,बलराम पासवान,राजेंद्र यादव,सुरेन्द चोधरी,राजेंद्र पासवान,राजेंद्र प्रसाद साह,मनु कुमार राम, कपिल पासवान,रामाशीष राय,रमेश पासवान,प्रदीप राम के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।



