बिहार

MADHUBANI:- पत्नी की गला दबाकर हत्या,पति फरार, FIR दर्ज

मधुबनी- 21 नवंबर। एक सनकी पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दिया। जहां हत्या के बाद मौके से आरोपी पति फरार हो गया। उक्त घटना बासोपट्टी थाना क्षेत्र के खौना गांव की है। सूचना पर पहुंचे बासोपट्टी थाना पलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। आरोपी पति खौना गाँव का शिवनाथ सहनी है, जो बारदात के बाद से फरार है। मिली जानकारी के मुताबिक पति ससुराल में ही रहता था। मृतिका की पहचान 37 वर्षीय शौलो देवी के रूप में हुई है। उनके पांच छोटे छोटे बच्चे हैं। शौलो देवी की 18 साल पहले शादी बड़े धूमधाम से खौना गांव में हुई थी। भाई ने कहा कुछ दिन पहले अपने बेटे कि बड़े ही धूमधाम से मुंडन की थी। मृतिका का पति हमेशा नशा में रहता था। और इसके लिए पत्नी बोलती थी, तो झगड़ा करता था। पति व पत्नी के बीच आपसी विवाद में पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। महिला की मौत से पांच बच्चों सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पुरे मामले को छानबीन में जुटी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button