
BIHAR:- चुनावी रंजिश में पुजारी की गोली मारकर हत्या
रोहतास- 11 दिसंबर। पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद जिले में खूनी खेल शुरू हो गया है। ताजा मामला बघैला थाना क्षेत्र के सियांवक गांव का बताया जाता है, जहां बेखौफ बादमाशों ने चुनावी रंजिश में शनिवार की शाम 60 वर्षीय अधेड़ पुजारी की गोली मार मौत के घाट उतार दिया। मृतक सियांवक गांव का बिजली पंडित बताया जाता है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पंचायत चुनाव में मुखिया पद से हारे प्रत्याशी मुन्ना सिंह के पक्ष में पुजारी बिजली पंडित ने काम नहीं किया था। इसके बाद से मुन्ना सिंह उनपर खफा थे। उन पर वोट बिगाड़ने का भी आरोप लगा रहे थे। परिणाम आने के बाद मुन्ना सिंह व पुजारी के बीच नोंक-झोंक की बातें सामने आ रही है।
कहा जाता है कि पुजारी शनिवार की शाम महावीर मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इस दौरान मंदिर के पास घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों उन्हें इलाज के लिए बिक्रमगंज ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, मुखिया प्रत्याशी रहे मुन्ना सिंह के साथ पुजारी का विवाद था। इसी विवाद में पुजारी को गोली मारी गई। गोली की आवाज सुनकर गांव में भगदड़ मच गई।



