बिहार

BIHAR:- दीपावली और छठ महापर्व से पहले सेवानिवृत्त पत्रकारों की सम्मान पेंशन योजना की राशि जारी, अब हर महीने की 10 तारीख को होगा पत्रकारों की पेंशन का भुगतान

पटना- 07 नवंबर। दीपावली और छठ महापर्व से पहले बिहार के सेवानिवृत्त पत्रकारों एवं दिवंगत पत्रकारों के पात्र आश्रितों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना और बिहार पारिवारिक पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत पेंशन की राशि जारी कर दी है। इससे संबंधित लाभार्थियों को त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर पत्रकारों और उनके पात्र आश्रितों को पेंशन भुगतान की व्यवस्था में नियमितता लाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत अब प्रत्येक महीने की 10 तारीख को पेंशन की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। सरकार के इस फैसले से पेंशन भुगतान को लेकर लाभार्थियों को होने वाली अनिश्चितता दूर होगी। निर्धारित तिथि पर नियमित भुगतान होने से सेवानिवृत्त पत्रकारों और दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को आर्थिक प्रबंधन में सहूलियत मिलेगी।

राज्य सरकार की इस पहल को पत्रकारों के सम्मान और उनके सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!