बिहार

MADHUBANI:- घरेलू विवाद में हसनैन ने कर दी अपनी पत्नी की चाकू से हत्या, ससूर ने दर्ज करायी FIR

मधुबनी- 02 अगस्त। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के चम्मा टोल में घरेलू विवाद को लेकर पत्नी की हत्या चाकू से गोदकर की गयी। हत्या के बाद पति हत्या में प्रयुक्त चाकू लेकर फरार हो गया। मृतका के पिता ने इस संबंध में दामाद मो. हसनैन को आरोपित करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार चम्मा टोल के निवासी मास्टर साहब अपनी पुत्री दिलशाद उर्फ नाजो बेगम की शादी गांव के ही मो. हसनैन से की। शादी के बाद उसे चार पुत्री व दो पुत्र हुए। इधर, गत छह माह से दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर कोई न कोई बात को लेकर विवाद हो रहा था। गत बुधवार के दिन भी आरोपी के द्वारा पत्नी के साथ विवाद हुआ। जिसके गुस्से से आरोपी दिनभर घर से गायब रहा। शाम में घर आने पर पत्नी से माफी मांगकर भोजन कर सोने के लिए दोनों पति-पत्नी चले गए। इस दौरान घर के अंदर फिर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जहां आरोपी ने पहले तो रुमाल से पत्नी की हत्या का प्रयास किया, लेकिन, महिला पति से छुड़ाकर भागने लगी। इसी दौरान आरोपी ने महिला को पकड़ कर चाकू से गोद दिया। मृतका के स्वजन ने बताया कि, हत्या निर्ममतापूर्वक की गई है।

आरोपी ने महिला के पेट व नाभि के बीच करीब पांच चाकू के वार किए। उधर, चाकू मारने के बाद आरोपी घर से चाकू लेकर फरार हो गया। वहीं, जख्मी अवस्था में महिला अपने बेटे को हल्ला कर घटना की जानकारी देते हुए बेसुध हो गयी। ग्रामीणों ने जख्मी महिला को तुरंत अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मधुबनी रेफर कर दिया गया। मधुबनी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे दरभंगा रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने चाकू वार कर पेट में चाकू को घुमा दिया। जिससे महिला को अंदरूनी रक्तस्राव तेजी से हो रहा था। उधर, महिला के शव को पोस्टमार्टम करा कर शुक्रवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस इंस्पेक्टकर गौतम कुमार ने बताया कि, आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button