बिहार

BIHAR:- मुंगेर से MP ललन सिंह बने नरेन्द्र मोदी 3.0 सरकार में कैबिनेट मंत्री

पटना- 09 जून। राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुंगेर से नवनिर्वाचित जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पहली बार केंद्रीय मंत्री बने। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ललन सिंह को नरेन्द्र मोदी कैबिनेट के मंत्री के रूप में शपथ दिलायी।

ललन सिंह ने 2004 में लोकसभा का चुनाव जीता था

राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने साल 2004 का लोकसभा चुनाव बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से जीता था। इसके बाद 2009 में वह मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से जीते। फिर 2019 में भी उन्हें मुंगेर से जीत मिली। इस बार भी वह मुंगेर से जीते हैं। ललन सिंह 69 वर्ष के हैं। छात्र जीवन से ही वह राजनीति में सक्रिय रहे हैं। भागलपुर के टीएनबी कॉलेज से स्नातक ललन सिंह अपने छात्र जीवन में कालेज छात्र संघ के महासचिव थे। वहीं 1974 के जेपी मूवमेंट में भी वह खूब सक्रिय थे। वर्ष 2014 में उन्हें बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाया गया था। बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में वह राज्य मंत्रिमंडल में पथ निर्माण व जल संसाधन विभाग के मंत्री रहे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी ललन सिंह इससे पूर्व जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। हाल ही में 2023 के दिसम्बर माह में उन्होंने अपनी स्वेच्छा से पार्टी के कामकाज के साथ अपने क्षेत्र में जनता को समय देने के लिए पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद सीएम नीतीश को सर्वसम्मती से जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button