भारत

चुनाव जनता का है, जनता ही लड़ती है, जनता ही जीतती है: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली- 06 जून। एक दिन पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी को लेकर एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। चुनाव के बाद बुधवार को यह उनका पहला पोस्ट था। इसी तरह का दूसरा भावुक पोस्ट गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए लिखा है, जिसमें उन्हाेंने कहा कि चुनाव जनता का है, जनता ही लड़ती है, जनता ही जीतती है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखकर उत्तर प्रदेश (यूपी) के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं काे सलाम किया है। सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने लिखा, “यूपी कांग्रेस के मेरे सभी साथियों को मेरा सलाम।”

“मैंने आपको धूप और धूल में कड़ी मेहनत करते हुए देखा, आप झुके नहीं, आप रुके नहीं, कठिन से कठिन दौर में आपने लड़ने की हिम्मत दिखाई। आपको प्रताड़ित किया गया, आप पर फर्जी मुक़दमे लगाये गये, जेल में डाला गया, बार-बार नज़रबंद किया गया मगर आप डरे नहीं। कई नेता डर के चले गये, आप टिके रहे।”

प्रियंका गांधी ने लिखा, “मुझे गर्व है आप पर और यूपी की जागरूक जनता पर, जिसने इस देश की गहराई और सच्चाई को समझा और हमारे संविधान को बचाने का ठोस संदेश पूरे भारत को दिया। आपने आज की राजनीति में एक पुराना आदर्श फिर से स्थापित किया है कि जनता के मुद्दे सर्वोपरि हैं, इनको नकारने की कीमत भारी होती है। चुनाव जनता का है, जनता ही लड़ती है, जनता ही जीतती है।”

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button