
मधुबनी के मनमोहन में ट्रांसफॉर्मर बदलने को लेकर कलुआही-बासोपट्टी मुख्य सड़क उपभोक्ताओं ने किया जाम
मधुबनी- 27 मई। बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के मनमोहन गांव के दर्जनों ग्रामीणों गुरुवार को कलुआही बासोपट्टी मुख्य सड़क मनमोहन चोक पर जाम कर दिया। तथा बिजली विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दर्जनों दोपहिया एवं चारपहिया वाहन जाम में फंसे रहें। सड़क जाम का नेतृत्व कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि मनमोहन गांव में बीते चार दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब अवस्था में पड़ा हुआ। जिसके कारण करीब चार दिनों से ग्रामीण अंधेरे में रहने के लिए विवश है। ग्रामीणों द्वारा कई बार विद्युत विभाग को फोन किया लेकिन उसका कोई जवाब नही मिला परंतु, अब तक किसी प्रकार कोई समाधान संबंधित विभाग द्वारा नहीं किया गया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है सूबे में हमारी सरकार रहने के बावजूद अधिकारियों द्वारा हमारी समस्याओं का समाधान न करना दुर्भाग्यपूर्ण है। क्या छोटी-छोटी समस्याओं के लेकर ग्रामीणों को सड़क पर उतरना पड़ेगा। सड़क जाम करीब दो घंटे तक रहा। वही जाम की सुचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार,थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मौकों पर पहुँचे। जिसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी अजित कुमार, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने आश्वासन दिया उसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया।



