
बिहार
MADHUBANI:- 1500 बोतल शराब बरामद, धंधेबाज व चालक गिरफ्तार
मधुबनी- 09 मई। खुटौना पुलिस के गश्तीदल बुधवार रात गश्ती के दरम्यान थाना क्षेत्र में एकहत्था गांव से गूजर रही एक तेज रफ्तार स्वीफ्ट डीजायर कार (डीएल-6 सीजे-7937)को रुकने का संकेत दिया। कार की तलाशी लेने पर कार्टूनों में बंद कुल 1500 बोतल (450 ली.) नेपाली देसी शराब बरामद हुई। कार चालक व बगल में बैठे व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद शराब समेत कार व दोनों धंधेबाजों को खुटौना थाने लाया गया जहां इस संबंध में दोनों शराब धंधेबाज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार दोनों धंधेबाजों की पहचान अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के मरूकिया के आदित्य राज जबकि शीवा के भगवानलाल मंडल बताया गया है। गुरुवार को दोनों धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



