ताज़ा ख़बरें

जलवायु परिवर्तन ने बढ़ाई चिंता, महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

मुंबई-02 दिसंबर। मुंबई सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में बुधवार को जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 3-4 घंटों के दौरान महाराष्ट्र के धुले, नंदुरबार और जलगांव जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। सूबे में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज / बिजली गिरने की संभावना है। बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की अपील जनता से की गई है। जलवायु परिवर्तन के कारण हो रही बेमौसम बारिश ने मौसम वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है।

वैश्विक ग्लोबल वार्मिंग के कारण हुए जलवायु परिवर्तन ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। इसका साफ असर मौसम पर देखा जा रहा है। बुधवार को मुंबई, ठाणे और पालघर सहित राज्य के कई इलाकों में जमकर बेमौसम बारिश हुई। इस बारिश से न केवल मौसम वैज्ञानिक बल्कि जनता भी हैरान है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने गुरुवार से मौसम बदलने और तापमान में गिरावट आने के कारण ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। बुधवार को मुंबई,ठाणे, पालघर सहित कोकण, मध्य महाराष्ट्र और उत्तर महाराष्ट्र के कई जिलों में जमकर बारिश हुई। राज्य के तटीय इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली और मेघ गर्जना के साथ कहीं मध्यम तो कहीं ज्यादा बारिश हुई। वैज्ञानिकों के लिए नई चिंता पैदा हो गई है। इसमें बेमौसम बारिश ने किसानों को नुकसान पहुंचाया है। सर्दी के मौसम में होने वाली फसलों पर इस बारिश का विपरीत असर पड़ा है।

मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जयंत सरकार के अनुसार दक्षिण पूर्वी अरब सागर में कम दबाव का प्रक्षोब बनने के कारण ये स्थिति निर्माण हुई थी। अरब सागर में चक्रवात जैसी स्थिति बनी जिसके कारण मौसम में बदलाव आया। मुंबई, ठाणे, पालघर, नंदुरबार नासिक जलगांव सहित राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई। राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना थी हालांकि गुरुवार से मौसम में बदलाव होगा और बारिश के रुख में बदलाव आएगा।

किसानों का कहना है कि इस बेमौसम बारिश से रवि मौसम की फसलों को नुकसान पहुंचेगा बारिश बंद होने के बाद जब धूप निकलेगी तो खेतों में अंकुरित बीज जल जाएंगे। फिर से खेती के लिए बीज खाद रोपाई का प्रबंध करना पड़ेगा इस मौसम से अंगूर की खेती पर बड़ा नुकसान पहुंचा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button