ताज़ा ख़बरें

RAJESTHAN:-राजधानी में शादी का झांसा देकर 3 युवतियों से दुष्कर्म

जयपुर, 27 नवंबर। शहर के जयसिंहपुरा खोर, शिवदासपुरा और सांगानेर सदर इलाके में तीन महिलाओं के साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले सामने आए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रताप नगर निवासी 25 वर्षीया युवती ने जयसिंहपुरा खोर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि नाई की थड़ी स्थित मिलन कॉलोनी निवासी मोहन लाल शर्मा शादी का झांसा देकर देहशोषण करता आ रहा है। कुछ दिन पहले पीड़िता उसके घर माता-पिता से मिलने के लिए पहुंची थी, जहां मोहन ने उसके साथ मारपीट कर प्राकृतिक-अप्राकृतिक तरीके से शारीरिक संबंध बनाए।

वहीं शिवदासपुरा थाने में इलाके निवासी युवती ने अर्जुन रैगर के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।इसके अलावा सांगानेर सदर थाने में इलाके निवासी 23 वर्षीया युवती ने सुनील कुमार वर्मा के खिलाफ शादी का झांसा देकर देहशोषण करने का मामला दर्ज कराया है। नाबालिग से गैंगरप, आरोपित दो सगे भाई गिरफ्तार :- झोटवाड़ा थाना पुलिस ने नाबालिग से गैंगरेप के मामले में आरोपित पूरण चौधरी (28), इसके छोटे भाई पुरुषोत्तम उर्फ़ लवकुश (20) निवासी गांव इशरावाला, चितवाड़ी, दौलतपुरा को गिरफ्तार किया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button