भारत

पंजाब सरकार के मंत्री अब नई गाड़ियों पर होंगे सवार, दो साल बाद CM से मिली मंजूरी,विपक्ष के निशाने पर सरकार

चंडीगढ़- 08 जनवरी। नए साल में पंजाब की भगवंत मान सरकार के मंत्री नई गाड़ियों में सवार होंगे। सरकार ने मंत्रियों के लिए नई इनोवा क्रिस्टा और बोलेरो टॉप मॉडल गाड़ियां खरीदीं हैं। मंत्रियों को नई गाड़ियां आवंटित किए जाने के बाद सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। विपक्षी अकाली दल व कांग्रेस ने इसे पैसे की बर्बादी करार दिया है।

पंजाब सरकार ने दो साल पहले मंत्रियों और विधायकों को गाड़ियां देने के लिए 18 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पारित किया था। इसमें मंत्रियों को फॉर्च्युनर और विधायकों को इनोवा क्रिस्टा गाड़ियां दी जानी थी। उस समय मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया था, जिसे अब मंजूर किया गया है। राज्य सरकार ने जैम पोर्टल के माध्यम से करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से 10 इनोवो क्रिस्टा तथा बोलेरो टॉप मॉडल गाड़ियां खरीदी हैं, जिन्हें दस मंत्रियों को आवंटित किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक यह 10 गाड़ियां कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारूचक्क, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर जिंपा, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, डॉ. बलबीर सिंह, बलकार सिंह, कुलदीप सिंह धालीवाल, गुरमीत सिंह खुडिय़ां व गुरमीत सिंह मीत हेयर को अलॉट की गई है। मंत्री को स्टाफ कार के रूप में इनोवा क्रिस्टा व सिक्योरिटी स्टाफ के लिए बोलेरो दी गई है। कुछ मंत्रियों को नई गाड़ियां अलाट कर दी गई हैं, जबकि कुछ को आने वाले दिनों में दी जाएंगी।

कांग्रेस सरकार ने आखिरी बार जुलाई, 2021 में 21 इनोवा खरीदी थीं, जिन्हें विधायकों व सांसदों को आवंटित किया गया था। इन पर उस समय करीब 4.25 करोड़ की लागत आई थी। इससे पहले कांग्रेस सरकार ने जुलाई, 2020 में 17 नई गाड़ियां खरीदी थी। मंत्रियों की पुरानी गाड़ियों को सरकार की तरफ कंडम घोषित नहीं किया जा रहा है, बल्कि उनका प्रयोग विभागीय अफसर करेंगे। यह गाड़ियां पंजाब रोडवेज के महाप्रबंधक व ट्रांसपोर्ट विभाग के अफसरों को अलॉट की गई हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button