
मधुबनी शहर में चेन छिनतई का नही थम रहा मामला, शहरी क्षेत्र में निकलने से डर रही महिलाऐं, नगर थाना पुलिस अबतक एक भी चेन छिनतई मामले का नही कर सकी है खुलासा
मधुबनी- 02 अक्टुबर। नगर थाना क्षेत्र में चेन छिनतई का मामला रूकने का नाम नही ले रहा है। फिर सोमवार को नगर थाना के ठीक सामने आॅटो स्टैंड के समीप सोमवार के सुबह लगभग 10 बजे चेन स्नेचरों द्वारा एक महिला के गर्दन से सोने का चेन छीनकर भागने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी कैमरा में चेन स्नेचर द्वारा चेन छीनने की घटना स्पष्ट दिखाई दे रहा है। बाइक सवार दो अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम देकर भागने की बात स्थानीय लोगों ने भी बताया। सीसीटीवी में बाइक चालक हेलमेट पहने हुए था। जबकि उसका सहयोगी मुंह ढ़के हुए था। चोर चोर हल्ला होने पर अपराधी तेजी से बाइक को भगा ले गया। नगर थाना क्षेत्र में महिलाओं से चेन छीनने की घटना में लगातार वृद्धि हो रही है। तीन दिन पूर्व स्टेट बैंक मोड़ के नजदीक भी एक शिक्षिका का 1.25 लाख रुपये के सोना का चेन छीनकर भागने की घटना हुई थी। जबकि अगस्त माह में बीएन झा कॉलोनी में फूल तोड़ रही एक महिला के गर्दन से चेन छीनने की घटना हुई थी। नगर थानाध्यक्ष राजा ने बताया कि चेन छीनने की घटना का अभी तक कोई आवेदन नहीं आया है। आवेदन आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इधर नगर थाना क्षेत्र में चेन छीनतई की लगातार हो रहे वारदातों से महिलाओं में दहशत का माहौल व्याप्त है।



