
RPF जवान की गोली से मारे गए असगर के परिवार से मिले इंसाफ मंच और माले की टीम, नेयाज अहमद ने कहा- असगर की हत्या देश में फैलाई जा रही नफरती जहर का परिणाम
मधुबनी-10 अगस्त। राजस्थान से मुम्बई ट्रेन में सफर कर रहे चार लोगों की भाजपा व संघ परिवार के जरिए फैलाए गए नफरत से भरे आरपीएफ के जवान की गोली से मारे गए मधुबनी के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के परबत्ता गांव निवासी मो.असगर के पीड़ित परिवार से मिलने भाकपा (माले) एवं इंसाफ मंच की टीम गुरूवार को परवत्ता पहुंची। इस टीम में भाकपा (माले) के राज्य कमिटी सदस्य सह मधुबनी जिला सचिव ध्रूव नारायण कर्ण,भाकपा(माले) के राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार,इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्य कमिटी सदस्य नेयाज अहमद,भाकपा(माले) मधुबनी जिला कमिटी सदस्य विश्वंभर कामत,इंसाफ मंच के राज्य सह सचिव मकसूद आलम पप्पू खां,भाकपा(माले) रहिका प्रखंड संयोजक मनीष मिश्रा और इंसाफ मंच के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मो.जमशेद शामिल थे। भाकपा(माले)-इंसाफ मंच ने मृतक असगर की मां और उसकी अविवाहित बहन से मिली। मौके नेयाज अहमद ने कहा कि चूड़ी का कारोबार करके अपने परिवार का भरणपोषण करने वाले मो. असगर की नृशंस हत्या काफी हृदयविदारक है। ये हत्या भाजपा द्वारा देश में फैलाई जा रही नफरती जहर का परिणाम है। उसी जहर ने भरे पूरा परिवार को अनाथ कर दिया हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 25 लाख मुआवजा देने की मांग किया। जबकि भाकपा(माले)-इंसाफ मंच टीम ने कहा कि जमीन पर जिस मिल्लत व भाईचारा से रह रहे हैं। उसकी मिशाल परबत्ता में दिखी। इसी मिल्लत भाईचारा का दुश्मन भाजपा हैं।



