
MADHUBANI:- क्रिब्स हाॅस्पिटल में बीडीओ निरंजन कुमार और मुखिया मो. सनाउल्लाह का हुआ सफल ऑपरेशन
मधुबनी-27 जुलाई। जिला मुख्यालय स्थित क्रिब्स हाॅस्पिटल, बसुआरा में रहिका प्रखंड विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार के पीथ के थैली में स्टोन का दुरबीन के द्वारा सफल ऑपरेशन डा. अबु अम्मार रिजबी, डा.आमीर हुसैन,ओटी सहायक शमसेर आलम आदि की टीम ने किया। वहीं ककरौल दक्षिणी पंचायत के मुखिया मो. सनाउल्लाह के हरनिया का ऑपरेशन भी कामयाब रहा। देर शाम मरीजों की देखरेख कर रहे चिकित्सक जान मोहम्मद ने बताया कि दोनों मरीज पुरी तरह ठीक हैं। एक से दो दिन में उन्हे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। इधर क्रिब्स हाॅस्पिटल के डायरेक्टर एम.नेयाजी ने बताया कि बीडीओ निरंजन कुमार एवं मुखिया मो. सनाउल्लाह का हाॅस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन किया है। उन्होने बताया कि हमारी कोशिश रहती है कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर व्यवस्था दिया जाए। उन्होने एक सवाल के जवाब में बताया कि हाॅस्पिटल की बेहतर व्यवस्था के संबंध में बीडीओ साहब एवं मुखिया जी ही बताऐंगे! उन्हे हाॅस्पिटल के चिकित्सकों एवं कर्मियों ने कैसी व्यवस्था दिया है। वहीं बीडीओ निरंजन कुमार एवं मुखिया मो. सनाउल्लाह हाॅस्पिटल के बेहतर व्यवस्था से काफी प्रभावित नजर आये।



