बिहार

 आंगनबाड़ी सेविका की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

नवादा- 11 जुलाई। नवादा जिले के नारदीगंज थाना के पड़रिया गांव में आंगनबाड़ी सेविका की मौत हो गई। मंगलवार को घर में ही शव फांसी के फंदे से झूलता पाया गया था। घर के लोग आत्महत्या बता रहे हैं ,तो मायके वाले पति पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घरेलू कलह घटना की वजह बताई जा रही है।

मृतका के भाई का आरोप है कि उसका बहनोई (जीजा) उमेश चौधरी हत्या कर फरार हो गया। जीजा का अवैध संबंध किसी और महिला के साथ था। इस कारण उसने गला दबा कर हत्या कर दी और हमारी बहन को रास्ते से हटा दिया।

हमारी बहन हमेशा पति के गलत कार्यों का विरोध किया करती थी। 1996 में यानी 27 वर्षो पूर्व शादी हुई थी। लंबे समय से पति – पत्नी के रिश्ते में कड़वाहट थी। कुछ माह पूर्व एक बेटे की भी संदिग्ध मौत हुई थी।

ग्रामीण बताते हैं कि मामला आत्महत्या का है। पति उमेश चौधरी बिहारशरीफ गया हुआ था। तभी महिला ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। पति लौटा तो पत्नी को फांसी के फंदे से झूलता देखा। उसने फांसी के फंदे से उसे उतारा। बाद में सूचना उसके मायके वालों को दिया। गिरफ्तारी के भय से वह फरार हो गया।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिर, भी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button