
जमुई में CRPF जवान की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 4 जवान जख्मी
जमुई- 04 अप्रैल। जमुई जिले के सोनो-चकाई राजमार्ग के खपरिया पुल के समीप केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की गाड़ी पुल के नीचे गिर जाने से चार जवान घायल हो गए। सभी घायल जवानों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो जवानों को पटना रेफर कर दिया गया।
जिले के सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर रात सीआरपीएफ के 215 बटालियन के जवानों की गाड़ी अनियंत्रित होकर खपरिया पुल से नीचे नदी में जा गिरी। इस हादसे में चार जवान घायल हो गए। गाड़ी में मौजूद सहयोगी जवानों सभी घायल जवानों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो जवानों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर दिया गया।
सभी घायल जवान हमलयपुर स्थित जमुई पुलिस लाइन के हैं। घायल जवानों में सिटी यलमो, अनिश सिंह, संतोष यादव और सुबू राज हैं। एक जवान को छोड़ने के लिए सभी जवान चकाई जा रहे थे। इसी दौरान खपरिया पुल के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन के द्वारा चकमा देने पर सीआरपीएफ की वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई, जिसमें चार जवान घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और जवानों को पीएमसीएच भेजने की व्यवस्था की।



