एजुकेशनबिहार

दलसिंहसराय के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को मिला सम्मान, आयोजित समारोह में NOU के कुलसचिव ने कहा,विश्वविद्यालय से संविधान का सर्टिफिकेट कोर्स जरूर करें जनप्रतिनिधि

समस्तीपुर-01 नवंबर। दलसिंहसराय के महावीर चौक स्थित पटेल पार्क परिसर में रविवार को पशुपालक किसान सेवा संघ एवं कृष्णा इनलाइनमेंट फाउडेण्शन के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पंचायत चुनाव 2021 में दलसिंहसराय प्रखंड क्षेत्र से विभिन्न पंचायतों में निर्वाचित हुए जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने पंचायत जन प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का सपना था कि देश के पंचायतों में पंचायत सरकार हो। तभी जाकर पंचायत का चौतरफा विकास हो सकेगा। वह सपना साकार तो हो गया। परंतु निर्वाचित होकर आए जन प्रतिनिधियों को अपने अधिकार की सही जानकारी नहीं रहने के कारण पंचायत में समस्याओं का ससमय निदान नही कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि नालंदा खुला विश्वविद्यालय द्वारा पंचायत जनप्रतिनिधियों के लिए ‘सर्टिफिकेट कोर्स इन इंडियन कांस्टीट्यूशन एण्ड पब्लिक रिप्रजेंटेटिव’ अर्थात राजकीय व्यवस्था एवं जनप्रतिनिधि कोर्स चलाया जा रहा है। छह महीने का कोर्स है। इसमें भारतीय संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है। इस कोर्स में डिग्रीधारी को ही सहायक के रूप में रखा जा सकता है। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम नागरिकों से अपील किया कि एनओयू के एक सौ सात कोर्सेज हैं, जिसके बारे में आम लोगों को जानकारी दें, ताकि वे अपने बच्चों को नामांकन के लिए प्रेरित कर सके।

पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के लिए एनओयू के द्वारा पंद्रह दिनों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर प्रशिक्षित करना चाहिए। सरकार से जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण के लिए राशि आवंटन हेतु प्रस्ताव भेजना चाहिए। उन्होंने अमीन,फिल्म निर्माण,प्रशिक्षण शिविर आदि कोर्सो को चलाने हेतु पहलकदमी लेने का सुझाव दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत सिन्हा ने की।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button