बिहारभारत

भाजपा ने हर चीज पर कब्जा कर लिया है: CM नीतीश

पूर्णिया- 25 फरवरी। पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में शनिवार को महा गठबंधन की रैली का आयोजन किया गया। रैली को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा और कहा की हर चीज पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है।

सीएम ने कहा कि मीडिया में हम लोग का सिर्फ आज छपेगा लेकिन उन्हीं लोगों का छपता रहता है। सीएम ने कहा की पूर्णिया में आकर अमित शाह ने बड़े-बड़े दावे किए एयरपोर्ट बनाने की बात कही गई। लेकिन कोई काम नही हुआ। उन्होंने कहा की एक लाख 25 हजार करोड़ देने की घोषणा की गई लेकिन सिर्फ 59 हजार करोड़ दिया गया। जबकि हमलोग ने जमीन उपलब्ध करवाया है। उनके नेता सिर्फ झूठ बोलने का कार्य करते है।

मुख्यमंत्री ने कहा की आज भी अमित शाह बिहार आए हैं। हमारे खिलाफ दुष्प्रचार करेंगे उनका यही काम है। लेकिन हमलोग काम करने में विश्वास रखते हैं। अगर हम सभी एकजुट हो जाएंगे तो भाजपा को 100 सीट भी नही मिलेगा। उन्होंने कहा की एकजुट नहीं हुए तो ये लोग देश का बटवारा करवा देंगे।

नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता आंदोलन की भी चर्चा की और कहा की इन लोगों का आजादी की लड़ाई में कितना योगदान रहा यह बात सभी जानते है। इन लोगो को आजादी की लड़ाई की कोई जानकारी नहीं है। स्व अटल बिहारी वाजपेयी का उल्लेख करते हुए कहा की 2013 में मैंने आडवाणी जी को पीएम घोषित करने की बात कही थी लेकिन जब दूसरे व्यक्ति को आगे कर दिया तो हम अलग हो गए।

सीएम ने भाजपा पर राजद सुप्रीमो लालू यादव को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि हम साथ थे लेकिन विधान सभा चुनाव में हमारे उम्मीदवारों को हराने की कोशिश की गई। नीतीश कुमार ने कहा की मेरी एक ही ख्वाहिश है की जनता के हित में काम करे और इसके लिए योजनाएं चलाई जा रही है।

सीएम ने अपने सम्बोधन में जॉर्ज फर्नांडिस और शरद यादव का भी जिक्र किया और कहा की हमारे ऊपर धोखा देने का आरोप लगाते है। जबकि जनता दल से जब अलग हुए तो जॉर्ज फर्नांडिस के नेतृत्व में ही अलग हुए और शरद यादव अगर हमसे दूर हुए तो उसकी वजह भाजपा थी ।लेकिन बाद में शरद यादव भी हमारे साथ आए और उनके बेटे आज यहां मौजूद है।

सीएम ने भाजपा पर अटल बिहारी वाजपेई, लाल कृष्ण आडवाणी,मुरली मनोहर जोशी,अरुण जेटली को भूलने का आरोप लगाया। साथ ही कहा की ये लोग बापू को भी भूलवा देंगे। अमित शाह और नरेंद्र मोदी का बिना नाम लिए उन्होंने दोनों नेताओं को नौसिखिया बताया और कहा की 2001 से ये लोग राजनीति में आए है। इन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा की इनके साथ जो भी जाता है उसे धोखा देते है।

उन्होंने एआईएमआईएम का बिना नाम लिए कहा की ये भाजपा के साथ है और धुर्वीकरण के लिए सिर्फ बयान देते है। इन लोगो से सावधान रहे। क्योंकि ये लोग भाजपा के कहने पर अनाप शनाप बयान देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग होने के बाद फोन आया हमने बात नही किया। सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में सीमांचल को अलग राज्य बनाने की चर्चाओं का भी जिक्र किया और कहा की ये लोग चाहते है की चार जिला को अलग कर देंगे लेकिन ऐसा हमलोग होने नही देंगे। आजकल सोशल मीडिया का जमाना है ये लोग बहुत कुछ लिखते है लेकिन जब जवाब दिया जाता है तो उसे भी रोकने का काम कर रहे हैं।

सीएम ने भाजपा पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए सभी से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने जातीय जनगणना,विशेष राज्य का दर्जा,शिक्षक बहाली का भी अपने संबोधन में जिक्र किया और कहा की जातीय जनगणना से सभी वर्गों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा की जल्द ही शिक्षको की बहाली होगी और शिक्षको का वेतन भी बढ़ाया जाएगा।

सीएम ने अंत में सभी से एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ गोल बंद होने की अपील की। रैली में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव,दीपांकर भट्टाचार्य,मनोज झा सहित गठबंधन में शामिल तमाम दलों के नेता और मंत्री मौजूद रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button