क्राइम

लखनऊ में झगड़े के बाद पत्नी ने पति की जीभ काटी

लखनऊ- 27 जनवरी। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए झगड़े के बाद पत्नी ने अपने पति की दांत से जीभ काट ली। जुबान कटकर गिर गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस महिला को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है।

प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि गिरफ्तार सलमा ने बताया कि वह राधाग्राम कॉलोनी में रह रही है। तीन साल पहले उसका विवाद तकिया निवासी मुन्ना के साथ हुआ था। पिछले एक साल से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा है और अलग रह रहे हैं, जबकि दोनों बच्चे मुन्ना के साथ रह रहे हैं।

26 जनवरी पर सलमा अपने बच्चों से मिलने पहुंची, जहां दोनों को एक बार फिर झगड़ा शुरू हो गया। सलमा ने मौका पाकर मुन्ना की जीभ दांत से काट ली। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो देखा कि जीभ नीचे पड़ी हुई है और मुन्ना तड़प रहा है। घायल मुन्ना को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां, हालत गंभीर देख उसे भर्ती कर लिया गया।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस सलमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button