
बिहार
मधुबनी की प्रिया व गुड़िया पटना में सम्मानित
पटना- 21 दिसंबर। समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करती आ रही मधुबनी जिले के हरलाखी क्षेत्र की निवासी समाजसेवी प्रिया राज एवं गुड़िया साह को एक बार फिर पटना में सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। दरअसल पटना के विद्यापति भवन में अनुपमा झा के द्वारा नारी शक्ति के सम्मान हेतू आउ मातृशक्ति क करू सम्मान-2022 कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां सैकड़ों की संख्या में नारी शक्ति भाग लिए हुए थे। इसी कार्यक्रम में नारी शक्ति प्रिया राज,गुड़िया साह व दीपशिखा,अंजु कुमारी को भी राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दकी,कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन झा व सीतामढ़ी सांसद सुनील कुमार पिंटू के हाथों सम्मानित हुई।
गौरतलब है कि हरलाखी की बेटी प्रिया व गुड़िया बेटियों की सम्मान के लिए हमेशा समाज में उत्कृष्ट कार्य करती आ रही है। जिसको लेकर यह सम्मान उन्हें मिला है।



