ताज़ा ख़बरें

DELHI:- कांग्रेस की नवनिर्वाचित पार्षद सबीला बेगम और नाजिया खातून ‘आप’ में शामिल

नई दिल्ली- 09 दिसंबर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवाहन पर कांग्रेस की नवनिर्वाचित पार्षद सबीला बेगम और नाजिया खातून ‘आप’ पार्टी में शामिल हो गईं। दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली महदी सैंकड़ों कांग्रेस नेताओं के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। ‘आप’ विधायक दुर्गेश पाठक ने टोपी-पटका पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी नेता आदिल अहमद खान भी मौजूद रहे।

पाठक ने कहा कि पूरी दिल्ली का बहुत-बहुत आभार कि 15 सालों से भाजपा ने दिल्ली में कोई काम नहीं किया, दिल्ली को जो बर्बाद किया, आज दिल्लीवालों ने भाजपा को वोट ना देकर एमसीडी में आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। हमें दिल्ली को पूरी दुनिया का सबसे सुंदर और साफ शहर बनाना है। इसके लिए हमें भाजपा, कांग्रेस, आरडब्ल्यूएस आदि सभी का सहयोग चाहिए। जब सब साथ आएंगे तभी तो दिल्ली को दुनिया का सबसे सुंदर और साफ शहर बनाना संभव होगा।

उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवाहन पर दिल्ली के विकास के लिए दिल्ली की जानी-मानी शख्सियत और कांग्रेस नेता अली महदी आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। बहुत ही खुशी की बात है कि एमसीडी चुनाव के बाद कांग्रेस की नवनिर्वाचित पार्षद सबीला बेगम और नाजिया खातून आम आदमी पार्टी में शामिल हो रही हैं। सबीला बेगम मुस्तफाबाद वॉर्ड से पार्षद बनी हैं और नाजिया खातून बृजपुरी वॉर्ड की पार्षद चुनी गई हैं।

उनके साथ नेहरू विहार के ब्लॉक अध्यक्ष अलीम अंसारी, दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी सदस्य हाजी खुशनूद, मुस्तफाबाद के ब्लॉक अध्यक्ष जावेद चौधरी और शिव विहार के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बघेल सैंकड़ों कांग्रेस नेताओं के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मैं सभी का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं। इन सभी की हिस्सेदारी के साथ दिल्ली नगर निगम में और मजबूती से काम कर सकेंगे।

अली महदी का परिचय—

अली महदी आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष थे। इससे पहले वह माइनॉरिटी विभाग के चेयरमैन रह चुके हैं। इनके पूरे परिवार का लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है। दिल्ली की राजनीति में इनका और इनके पिता का एक बड़ा योगदान रहा है।

कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का कारण बताते हुए अली महदी ने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का ओहदा मिल गया है। ऐसी पार्टी का हिस्सा बनने पर मुझे बहुत खुशी हो रही है। हम सब आज दिल्ली के बहुत ही लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में हो रहे कामों से प्रभावित होकर आप पार्टी का दामन थाम रहे हैं।

भाजपा की लाख कोशिशों के बावजूद दिल्ली की जनता ने एमसीडी में आप सरकार को पूर्ण बहुमत से जिताया। कांग्रेस पार्टी में काफी लंबे समय से हिस्सेदारी रही है। मुस्तफाबाद मेरे लिए हमेशा से सर्वोपरि रहा है। मेरे पिता जी 2 बार विधायक रहे, उन्होंने वहां पर बहुत काम कराया लेकिन उसके बाद से वहां कोई काम नहीं हुआ। हम सभी आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर वहां खूब काम करने का लक्ष्य रखते हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button