
अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बिहार कांग्रेस को नई मज़बूती मिलेगी: डॉ० राशिद फ़ाख़री
दिल्ली- 06 दिसम्बर। बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में अखिलेश प्रसाद सिंह के नाम की घोषणा होने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस में हलचल का माहौल है। इसी क्रम में दिल्ली स्तिथ कांग्रेस मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ नए प्रदेश अध्यक्ष को नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शुभकामनाएं दी गई। पार्टी मुख्यालय पर पहुंचकर बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ राशिद फ़ाखरी,बिहार अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रवक्ता ज़फर गांधी,दिल्ली कांग्रेस के नेता सरफ़राज़ अहमद,संजीव कर्मवीर,रंजन कुमार यादव, भास्कर चौधरी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मनोनीत अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह और अध्यक्ष मदन मोहन झा के द्वारा केक कटवा कर नए अध्यक्ष को शुभकामनाएँ दी।

इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के नेता डॉ० राशिद फ़ाख़री ने कहा कि बिहार प्रदेश कांग्रेस की कमान अखिलेश सिंह को मिलने से बिहार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी और उमंग का माहौल है। उन्होंने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश में मज़बूती के साथ स्थापित होगी।



