मधुबनी-01 दिसम्बर। न्यायालय के निर्णय के आलोक में सिविल सर्जन के आदेशानुसार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा रहिका थाना के सहयोग से मधुबनी-रहिका मुख्य सड़क जीबछ चोक पर गुरुवार को छापेमारी की गयी। छापेमारी एवं जांच दल ने तीन निजी क्लिनिक एवं नर्सिंग होम के कागजात,उपकरण एवं चिकित्सकों का जांच किया। जांच में अपेक्स क्लिनिक का निबंधन सही पाया गया। परंतू एक भी डाक्टर मौजूद नही थे। जांच में जीवन गंगा पोली क्लीनिक एवं आरोग्यशाला का सभी कागजात अवैध था। इन दोनों क्लिनिक को सील कर दिया गया है। अपेक्स क्लीनिक में कोई चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ नहीं पाया गया। जीवन गंगा में आधा दर्जन मरीज भर्ती थे। रोगी के कमरा को बंद नही किया है। स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि इन सभी अवैध क्लिनिक को बंद करने के लिए सूचित किया गया था। परंतू चोरी छुपे क्लिनिक खोल लेते थे। इसी पुख्ता सूचना के आधार पर कारवाई की गई है। फिलहाल मामला दर्ज करने के लिए सिविल सर्जन को जांच के कागजात सौंप दिया गया है। जांच दल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. राजेंद्र प्रसाद महतो, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन,प्रधान लिपिक शंकर कुमार,एएसआई चंदन कुमार आदि कर्मी शामिल थे।
