बिहार

BIHAR:- नवादा जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष गिरफ्तार

नवादा- 26 अक्टूबर। जिला सरपंच के अध्यक्ष और अकबरपुर प्रखंड के बरेव ग्राम कचहरी के सरपंच विजय तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अकबरपुर थाना की पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी की गई है। अपने ग्रामीण सत्येंद्र सिंह पर जानलेवा हमले में आरोपित होने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।

बताया गया कि धनधारी मोड़ के पास बाइक से लौटने के दौरान पूर्व से घात लगाए सरपंच और उनके सहयोगियों ने दिनेश तिवारी, दारोगा तिवारी, रविंद्र तिवारी सहित आधा दर्जन लोगों ने सत्येंद्र की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। 112 नंबर पेट्रोलिंग वाहन के पहुंचने पर सभी हमलावर फरार हो गए थे। पिटाई से वे अधमरा हाल में पहुंच गए थे।

पुलिस वाहन से ही उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका एक पैर टूट गया है। शरीर के अन्य हिस्से में भी गंभीर चोटें है। सदर अस्पताल से उन्हें बीम्स पावापुरी रेफर किया गया था।घटना के वक्त साथ रहे पीड़ित सत्येंद्र के भाई सतीश कुमार द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपित सरपंच को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेज दिया गया है।इधर, घटना बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव कायम हो गया है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button