ताज़ा ख़बरें

तालिबानी फरमान से डरकर महिला ने जान दी, प्रेमी को दी थी फांसी

काबुल- 17 अक्टूबर। तालिबान की दहशत अफगानिस्तानी महिलाओं के लिए मुसीबत साबित हो रही है। अफगानिस्तान के घोर प्रांत में एक महिला को विवाहित पुरुष के साथ घर छोड़कर भागने पर पत्थर मारने की सजा सुनाई गई थी। उसके प्रेमी को 13 अक्टूबर को फांसी दे दी गयी थी। महिला ने सार्वजनिक अपमान से बचने के लिए तालिबानी फरमान से डरकर पहले ही आत्महत्या कर ली।

हाल ही में अफगानिस्तान के अलग-अलग प्रांतों में महिलाओं के घर छोड़कर जाने की घटनाएं बढ़ी हैं। तालिबान ने अवैध तरीके से शादी करने पर महिलाओं को पत्थर मारकर मौत के घाट उतारने या फिर सार्वजनिक तौर पर कोड़े मारने की सजा सुनाई है। इस सजा से बचने के लिए कई महिलाएं आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गयीं हैं। तमाम महिलाओं ने घर भी छोड़ दिए हैं।

वैसे भी अफगानिस्तान पर तालिबान शासन के बाद से महिलाओं पर पाबंदियां बढ़ी हैं। इस कारण अफगानिस्तान में महिलाओं को मानवाधिकार संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें भेदभाव,शिक्षा,काम, सार्वजनिक भागीदारी और स्वास्थ्य के मौलिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button