
MADHUBANI:- जेडीयू कार्यकर्ताओं ने आरक्षण विरोधी भाजपा के खिलाफ दिया धरना
मधुबनी- 13 अक्टुबर। समाहरणालय के समक्ष जेडीयू कार्यकर्ताओं ने आरक्षण विरोधी भाजपा का पोल खोल एक दिवसीय धरना जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कामत के अध्यक्षता में दिया। धरना को सम्बोधित करते हुए सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि आरक्षण खत्म करने की मंशा भाजपा की उजागर हुई है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरक्षण के हितेषी हैं। तथा अति पिछड़ा को आरक्षण देने का काम सीएम ने किया। परंतू भाजपा द्वारा आरक्षण को धीरे-धीरे खत्म करने की साजिश की जारी है। जिसका विरोध जदयू का हर एक कार्यकर्ता आखरी दम तक करेगें। अति पिछड़ा समाज ने भाजपा के झुमरू से त्रस्त होकर भाजपा का साथ छोड़ने का निर्णय लिया,तो केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार आरक्षण समाप्त कर रही है। सांसद श्री मंडल ने अति पिछड़ा समाज को जागरुक होने का आह्वान किया है। जबकि जिला परिषद सदस्य सईदा बानो ने कहा कि सीएम नीतीष कुमार पंचायत चुनाव में आरक्षण देने का काम किया। परंतू केन्द्र की मोदी सरकार नगर निकाय चुनाव में आरक्षण समाप्त करने की साजिष कर रही है। उन्होने कहा कि भाजपा ने सबसे ज्यादा अति पिछड़ा एवं महिलाओं को नुकसान पहुंचाया है।
मौके पर विधायक मीना कुमारी,जहीर परसौनवी,बचनू मंडल,अहमद हुसैन,सोनी कुमारी,अब्दुल कयूम,जहीर मलमली,विक्रम शिला देवी,फुल देव यादव,प्रभात रंजन,सीमा मंडल,भरत चोधरी,उदय कांत चोधरी,संजय मंडल,कमलेश कुमार,कुंदन पप्पू,तौहीद आलम,अविनाश गॉडपटेल,विनोद कुशवाहा,रविंद्र चोधरी,महानारायण राय,तेज नारायण कामत,हरिनारायण,हरेराम मंडल, राम नारायण सदा,कमलाकांत भारती,पितांबर शाह उदित केदारनाथ भंडारी प्रेम शंकर राय राम नरेश चोपाल शशि भूषण सिंह,देवनारायण मंडल उपेंद्र कामत उमाशंकर कामत जहीर परसों नवी सुरेंद्र यादव प्रमोद गुप्ता जीवन भिंडबार ,जय वीर सिन्हा, संजीव झा सरयुग साहनी, अविनाश सिंह गॉड, सनी सिंह, मंजू राय डॉक्टर संजीव कुमार झा प्रभु जी झा राजेंद्र चैधरी रोशन ठाकुर प्रमोद गुप्ता महेंद्र मंडल सुधीर राय श्रीकांत यादव उपेंद्र कामत सहित भारी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजुद थे।



