भारत

कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी है आप: कांग्रेस

नई दिल्ली- 13 सितंबर। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) जो कट्टर ईमानदार होने का दावा करती है असल में वह कट्टर बेईमान लोगों की पार्टी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि आप मुखिया अरविंद केजरीवाल सहित उनके तमाम नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ईमानदारी का दावा करते हैं। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले से लेकर बस खरीद घोटाले में आप नेता लिप्त पाए गये हैं।

कुमार ने कहा कि दिल्ली की आप सरकार ने छात्र ऋण योजना के विज्ञापन पर 19 करोड़ खर्च किए थे लेकिन इस योजना के अंतर्गत सिर्फ 02 छात्रों को ऋण दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछले 06 महीने से पंजाब सरकार कर्मचारियों की तनख्वाह नहीं दे पा रही है। लेकिन पंजाब सरकार गुजरात में विज्ञापनों पर खूब खर्च कर रही है। पिछले 02 महीने में भगवंत मान ने 36 करोड़ रुपये गुजरात में पार्टी के प्रचार में खर्च किए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वर्ष 2015 में आप ने विज्ञापन के माध्यम से 81 करोड़ रुपये अलग-अलग अखबारों और टीवी चैनलों को दिए थे, फिर 2017-18 में 117 करोड़ रुपये, 2019 में 200 करोड़ रुपये, 2021-22 में 490 करोड़ रुपये के आस-पास विज्ञापन दिए गए।

डॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि खुद को आम आदमी कहने वाले केजरीवाल पंजाब सरकार से 45 लाख रुपये की चार्टर प्लेन बुक कराके गुजरात दौरे पर गए। पंजाब सरकार के साथ-साथ दिल्ली सरकार से जेड प्लस सुरक्षा लिए हैं। दो कमरे के मकान में रहने की बात करने वाले 20 करोड़ रुपये अपने आवास के मरम्मत पर खर्च करते हैं। घर में स्विमिंग पूल बनवाते हैं। वैगनआर से चलने की बात करने वाले दो करोड़ की कार से चलते हैं और जब गुजरात के दौरे पर जाते हैं तो वहां ऑटो पर बैठकर आम आदमी बनने का नाटक करते हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button