
बिहार
मिथिलांचल की सुप्रिया का राजस्थान में बजा डंका,भूगोल विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल की
मधुबनी- 10 सितंबर। आर के कॉलेज मधुबनी भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में डीबी कॉलेज जयनगर भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ शशि भूषण कुमार की पुत्री सुप्रिया ने वनस्थली विद्यापीठ,राजस्थान द्वारा आयोजित सीनियर सेकेंडरी परीक्षा-2021 के मानविकी संकाय के भूगोल विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल कर मिथिलांचल क्षेत्र का नाम रौशन की है। इससे माता-पिता,गुरुजनों एवं शुभचिंतकों में काफी खुशी का लहर व्याप्त है।
सुप्रिया को बधाई देने वालो में रुसा के उपाध्यक्ष प्रो कामेश्वर झा,राज्यसभा के सदस्य डॉ फैयाज अहमद,पूर्व कुलपति प्रो. आर के मंडल, पूर्व विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार चौधरी,आर.के.कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ अनिल मंडल,डीएनवाई कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ चंद्रशेखर यादव आदि ने बधाई दी और सुप्रिया के उज्वल भविष्य की कामना की।



