बिहार

CM नीतीश ने हवाई सर्वेक्षण कर कम बारिश से उत्पन्न स्थिति का लिया जायजा

पटना- 11 सितम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को हवाई सर्वेक्षण कर नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय जमुई सहित नौ जिलों में कम बारिश के कारण उत्पन्न संभावित सुखाड़ की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान नालंदा जिले के बिंद, सरमेरा, शेखपुरा जिले के बरबीघा, शेखपुरा, चिवड़ा, लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक, हलसी, जमुई जिले के सिकंदरा, खैरा, गिद्धौर, लक्ष्मीपुर, मुंगेर जिले के खड़गपुर, धरहरा, जमालपुर, मुंगेर, बांका जिले के शंभुगंज, फुलीडुमर, अमरपुर, भागलपुर जिले के जगदीशपुर, शाहपुर, सुलतानगंज, खगड़िया जिले के परबत्ता, गोगरी, खगड़िया, अलौली तथा समस्तीपुर जिले के हसनगंज, रोसड़ा, विभूतिपुर एवं दलसिंहसराय प्रखण्डों में कम बारिश के कारण उत्पन्न संभावित सुखाड़ की स्थिति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने इन क्षेत्रों में धान की रोपनी के आच्छादन का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान गंगा और कोसी नदी के जलस्तर का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कम बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति के कारण सभी प्रभावित जिलों के प्रखण्ड, पंचायत एवं गांव स्तर तक शीघ्र सुखाड़ की स्थिति का ठीक से आंकलन करायें और किसानों को सहायता देने के लिए पूरी तैयारी रखें।

मुख्यमंत्री हवाई सर्वेक्षण के क्रम में मुंगेर एयरपोर्ट पर उतरे। उसके पश्चात डकरा नाला पंप नहर योजना का निरीक्षण किया और इसे पुनर्जीवित करने का अधिकारियों को निर्देश दिया । डकरा नाला पंप नहर योजना उद्वह सिंचाई योजना है, जिसके अन्तर्गत गंगा नदी एवं डकरा नाला के मिलन बिंदु पर मुंगेर शहर से पांच किलोमीटर दक्षिण दिशा में खगड़ही ग्राम के निकट गंगा नदी में फ्लोटिंग बराज पर पंप की मदद से पानी को लिफ्ट किया जायेगा।

इस योजना के फेज-1 के कार्यों के लिये वर्ष 1976-77 में स्वीकृति प्रदान की गयी थी। मुख्यमंत्री के इस योजना को शुरू कराने के निर्देश से इस क्षेत्र के किसानों को काफी राहत मिलेगी। इस परियोजना के पूर्ण होने से लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा प्रखण्ड एवं मुंगेर जिला के तीन प्रखण्डों मुंगेर सदर, जमालपुर एवं धरहरा प्रखण्ड में कुल 15,222 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई उपलब्ध होगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button