
MADHUBANI:- रघुनीदेहट व मंगरौनी उत्तरी को निगम में शामिल करने की मांग पकड़ी जोर
मधुबनी- 11 सितंबर। नगर निगम में रघुनीदेहट और मंगरौनी उत्तरी के वार्ड को नहीं शामिल किये जाने का मामला गरमाता जा रहा है। यहां के लोगों ने शहर में आकर नगर विकास मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि अधिसूचना में मंगरौनी उत्तर के तीन वार्ड और रघुनीदेहट के वार्ड आठ से 13 तक केएरिया को शामिल किया गया। लेकिन इसे फिर से हटा दिया गया है। इसके बाद परिसीमन घोषित किया गया है। जिससे लोगों में नाराजगी है। लोगों ने नगर विकास मंत्री का पुतला दहन भी किया।
वार्ड को इसमें शामिल नहीं किए जाने के खिलाफ नारेबाजी की इन लोगों ने शंकर चौक से स्टेशन चौक तक नगर विकास मंत्री का अर्थी जुलूस निकाला और फिर बाद में स्टेशन चौक पर उसका दहन किया स्थानीय लोगों ने बताया कि जारी अधिसूचना में इन दोनों एरिया को नगर निगम में शामिल किया गया था इसके बाद भी साजिश के तहत इन दोनों एरिया को नगर निगम से हटा दिया गया है जो यहां के लोगों के साथ अन्याय है इसमें जब तक सुधार नहीं होता है स्थानीय लोग चरणबद्ध आंदोलन करते रहेंगे। मौके पर सोनू मिश्रा, मोहम्मद जफरुल,श्रवण ठाकुर, फागुनी सदाय,शंकर सदाय,जिनी सदाय,श्रवण शर्मा राजेश शर्मा और अन्य लोग थे।



