बिहार

MADHUBANI:- शराब धंधेबाजों पर कार्रवाई तेज करेंः डीएम

मधुबनी- 16 अगस्त।  जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने समाहरणालय स्थित विडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष से बैठक कर जिले में शराबबंदी को प्रभावकारी रूप से पूरी सख्ती के साथ लागू करने को लेकर सभी अनुमंडल पदाधिकारियों,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों के साथ अब तक के कार्यो एवम चलाये जा रहे अभियान की विस्तृत समीक्षा किया। जिलाधिकारी ने जप्त वाहनों के राजसात की समीक्षा के क्रम में कहा कि जो भी वाहन मालिक जब्त की गई गाड़ियों पर दावा प्रस्तुत करते हैं उनसे विधिपूर्वक आर्थिक दंड की वसूली करते हुए गाड़ी उन्हें सुपुर्द कर दी जाए। यदि बार बार जारी की गई सूचना के बाद भी वाहन मालिक उपस्थित नहीं होते हैं तो उन गाड़ियों को नीलाम कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि विभागीय दिशानिर्देश के आलोक में जब कोई ऐसा शराब पीने वाला जिसके बार बार शराब पीने का रिकॉर्ड नहीं रहा है और वह शराब हासिल करने के श्रोत की जानकारी देता है, तो उसे आर्थिक दंड देकर मुक्त किया जा सकता है। ताकि,शराब के श्रोत को ही मूलतः नष्ट किया जा सके। ऐसे में शराब के धंधेबाजों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए धड़पकड़ तेज की जाए। जिलाधिकारी ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्पाद विभाग और पुलिस विभाग को संयुक्त कार्रवाई को तेज करते हुए सघन अभियान चलाकर शराब पीने वालों और शराब का धंधा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जगह जगह चेकपोस्ट बनाकर ब्रेथ एनलाइजर के माध्यम से चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

जिलाधिकारी ने शराब विनिष्टिकरण की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि शराब बरामदगी के पंद्रह दिनों के अंदर शराब विनिष्टिकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। इसमें शिथिलता बरतने पर जबाबदेही तय कर करवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि नेपाल की सीमा से सटे भारतीय क्षेत्रो पर विशेष नजर रखी जाए। नदियों में बोट के माध्यम से भी लगातार निगरानी करें। समीक्षा बैठक में उत्पाद अधीक्षक गणेश कुमार,वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी विधि शाखा,विकास कुमार,समाहरणालय स्थित विडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष से तथा जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी,सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सभी थानाध्यक्ष,सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता ऑनलाइन मोड में शामिल हुए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button