
ताज़ा ख़बरें
BIHAR:-बेउर जेल में 40 कैदी कोरोना पॉजिटिव
पटना- 28 जून। राजधानी पटना के बेउर जेल में सजा काट रहे 40 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। कोरोना के इस ब्लास्ट के बाद वार्ड को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। यह जानकारी बेउर जेल के जेल सुप्रीटेंडेट ने दी है। जेल प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए जेल प्रशासन के कर्मचारी, अधिकारी और अन्य कैदियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
उल्लेखनीय है कि बिहार में लगातार कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। राजधानी पटना में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार के बाद सोमवार को पटना में 80 नए मरीजों की पहचान हुई और अब मंगलवार को बेउर जेल के 40 कैदी पॉजिटिव हाे गये।



